Advertisement

Responsive Advertisement

The Best Android Apps of 2020

 हर‌ ‌वर्ष‌ ‌की‌ ‌तरह‌ ‌गूगल‌ ‌ने‌ ‌इस‌ ‌साल‌ ‌भी‌ ‌बेस्ट‌ ‌एंड्राइड‌ ‌ऐप‌ ‌की‌ ‌एक‌ ‌लिस्ट‌ ‌तैयार‌ ‌की‌ ‌है‌ ‌यहां‌ ‌एप्स‌ ‌को‌ ‌अलग-अलग‌ ‌कैटेगरी‌ ‌में‌ ‌विभाजित‌ ‌किया‌ ‌है|‌ ‌जैसे‌ ‌पर्सनल‌ ‌ग्रोथ‌ ‌और‌ ‌एवरीडे‌ ‌एसेंशियल‌ ‌लिस्ट‌ ‌में‌ ‌शामिल‌ ‌कुछ‌ ‌पॉपुलर‌ ‌एप्स‌ ‌यह‌ ‌रहे:-


Pratilipi fm

1. Pratilipi FM

फन केटेगरी में बेस्ट ऐप के तौर पर शामिल किया गया प्रतिलिपि  हिंदी, मराठी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगू और गुजराती भाषा में ऑडियोबुक्स ऑफर करता है|  इस ऐप में पॉडकास्ट और धार्मिक ग्रंथों के ऑडियो भी मिल जाएंगे|



MOJ app

2. Moj - Made in India

चीन के टिकटॉक एप के प्रिटिद्विंद के तौर पर भारत में मौज एप को लॉन्च किया गया है | इस ऐप के जरिए यूजर्स शार्ट वीडियो मेकर उसमें फिल्टर, इफेक्ट और म्यूजिक ऐड कर सकते हैं | इस ऐप को हिंदी, अंग्रेजी सहित सभी प्रमुख भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है |


Bolker app

3.  Bolkar App: Indian Audio Question Answer | GK App

यह एक ऑडियो आधारित Q & A ऍप है| इसमें यूजर  बोल कर अपने सवाल पूछ सकते हैं और आंसर भी दे सकते हैं|  इस ऐप पर आप जीके, एजुकेशन, पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल रिलेशन्स  जैसे सभी मुद्दों पर सवाल पूछ सकते हैं|

apna- job app

4. apna - Job Search App | Job Groups | Rozgaar

इस ऍप  पर ब्यूटीशियन, बिजनेस, डेवलपमेंट, रिसेप्शनिस्ट, फ्रंट ऑफिस और बैक ऑफिस जैसे एंट्री लेवल जॉब्स तलाश सकते हैं|  ऐप का दावा है कि अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, स्विग्गी, बिग बास्केट, फोर्टिस  जैसी कंपनियां यहां हायरिंग करती है|


My store app

5. My Store

पर्सनल ग्रोथ केटेगरी का यह ऍप  यूजर्स को अपना ऑनलाइन स्टोर लॉन्च करने के लिए कैटलॉग बनाने की सुविधा देता है|  इसके जरिए यूजर अपने प्रोडक्ट की फोटोस अपलोड कर उनके लिंक्स अपने कस्टमर्स के साथ शेयर कर सकते हैं|



Post a Comment

0 Comments